मजदूर विकास फाउंडेशन की पहल से गूगलहेड़ी में पेयजल आपूर्ति बहाल, जिला कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित समाधान

खैरथल-तिजारा, 4 मई। जिले के ग्राम गूगलहेड़ी (ग्राम पंचायत मांचरोली) में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति लंबे समय से बाधित थी। ग्रामीणों के अनुसार, मोटर खराब होने के बावजूद समय पर मरम्मत नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था

इस गंभीर समस्या को लेकर मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचंद खोयडावाल की पहल पर सोमवार को ग्रामीण महिलाएं जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश से मिलीं और अपनी समस्या से अवगत कराया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) को खराब मोटर को शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिए।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते विभाग ने मात्र 12 घंटे के भीतर पम्प सेट बदलकर नलकूप को पुनः चालू कर दिया, जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई।

ग्रामीणों ने इस त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन और मजदूर विकास फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

गूगलहेड़ी में जल्द सुचारू होगा पानी, बल्लुवास में स्थायी समाधान का आश्वासन

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post