श्री अमित शाह जी के अलवर आगमन पर विजय नगर मैदान, अलवर में आयोजित कार्यक्रम में अलवर सरस डेयरी के नवीन संयंत्र के भूमि पूजन एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में भी डॉ. अंजली यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का राजस्थान की धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
डॉ. अंजली यादव के नेतृत्व में मुंडावर से निकला कार्यकर्ताओं का काफिला भाजपा के झंडों और नारों के साथ अलवर पहुंचा। कार्यकर्ताओं में श्री अमित शाह जी के कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग दिखाई दी। हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का संदेश दिया।
डॉ. अंजली यादव ने कहा कि माननीय श्री अमित शाह जी का राजस्थान आगमन एवं अलवर में आयोजित यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। अलवर सरस डेयरी के नवीन संयंत्र का भूमि पूजन एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण क्षेत्र के विकास और राजस्थान की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और राजस्थान में भी विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले मुंडावर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठन की शक्ति और विकास के संकल्प के साथ अलवर का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं यादगार रहा।

