भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी पर पद के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीणों व प्रधानाचार्य ने थाने में दिया परिवाद

संदीप यादव मुण्डावर, खैरथल-तिजारा।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी पर अपने पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में पीड़ित ग्रामीणों तथा एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा थाना ततारपुर में लिखित परिवाद प्रस्तुत कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि जिला अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से निजी भूमि व रिहायशी क्षेत्र की ओर शौचालय का अपशिष्ट व गंदा पानी छोड़ा गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप के अनुसार गंदे पानी का बहाव कृषि भूमि की ओर भी किया गया, जिससे फसलों को नुकसान के साथ-साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि अपशिष्ट सरकारी विद्यालय के पास डाले जाने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर विषैली दुर्गंध का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों व विद्यालय प्रशासन द्वारा विरोध करने पर कथित रूप से गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि महासिंह चौधरी अपने राजनीतिक पद, प्रभाव और प्रशासनिक पहुंच का उपयोग करते हुए आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं। परिवाद में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिला अध्यक्ष पर पूर्व में भी अवैध कब्जे, भय का माहौल बनाने और राजनीतिक प्रभाव से झूठे मुकदमे दर्ज कराने जैसे आरोप स्थानीय स्तर पर लगते रहे हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि इस प्रकार की गतिविधियों से भारतीय जनता पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं पर जनता के विश्वास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

फिलहाल पुलिस द्वारा परिवाद प्राप्त कर मामले की जांच की जा रही है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post