खैरथल सेवा समिति(रजि.) का गठन, सर्वसम्मति से पंकज रोघा बने अध्यक्ष; शहर की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प

जनहित के हर मुद्दे पर बनेगी मजबूत आवाज, शहर हित सर्वोपरि रहेगा: पंकज रोघा 

खैरथल। शहर की जनसमस्याओं के समाधान, जनसुविधाओं के विस्तार और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने के उद्देश्य से गुरुवार को लिसाना रोड स्थित खैरथल सेवा समिति कार्यालय में बैठक आयोजित कर खैरथल सेवा समिति(रजि.) का गठन किया गया। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर जनहित के मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पंकज रोघा को खैरथल सेवा समिति (रजि.) का अध्यक्ष नियुक्त किया। अध्यक्ष नियुक्त होने पर समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें जनहित के कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में बिजली, पेयजल, सड़क, चिकित्सा, सफाई, सीवरेज, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाएं, शिक्षा सहित शहर की विभिन्न नागरिक समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने पर सहमति जताई। साथ ही निर्णय लिया गया कि समिति समय-समय पर शहर की जनसमस्याओं का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें प्रशासन के समक्ष रखेगी और उनके समाधान तक लगातार प्रयास करेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज रोघा ने कहा कि खैरथल सेवा समिति (रजि.) किसी राजनीतिक विचारधारा से जुड़ा संगठन नहीं है, बल्कि शहरहित और जनसेवा के उद्देश्य से गठित एक सामाजिक मंच है। हमारा संकल्प है कि शहर के प्रत्येक नागरिक की समस्या को जिम्मेदारी के साथ प्रशासन तक पहुंचाया जाए और उसके समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाए। हम सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं नागरिकों के सहयोग से खैरथल को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुविधासंपन्न शहर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि उनके व्यावहारिक समाधान के लिए प्रशासन और समाज के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करना है। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर समिति मजबूती से अपनी आवाज उठाएगी।

बैठक में दिनेश कुमार, बोनी जयवानी, डॉ. देवेन्द्र लोढ़ा, जयप्रकाश लालवानी, हितेश चेतवानी, संजय कटारा, प्रदीप कुमार, नरेन्द्र सिंह, गुरुमेल सिंह गोरी , तेजपाल सिंह, राकेश शर्मा, शनैश कुमार, आकाश कुमार,तनु जांगिड़,प्रदीप हेराऊ,महेंद्र कुमार जांगिड,सिमरन जीत सिंह, महेश केवलानी, धर्मपाल जाटव, राकेश रोघा, सुभाष यादव, मनीष मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त होने पर पंकज रोघा का स्वागत करते समिति के सदस्य तथा शहर की जनसमस्याओं पर चर्चा करते उपस्थित पदाधिकारी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post