Top News

सिमरत कौर ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक घासोली में गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ विशेष चर्चा, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील

खैरथल, ग्राम घासोली में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर पूर्व बसपा प्रत्याशी किशनगढ़बास सिमरत कौर ने ग्रामीणों और गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए ग्रामीणों को जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया।

सिमरत कौर ने कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के फोन, मैसेज या लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए तथा बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने और आसपास के लोगों को भी सावधान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है, ताकि लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच सकें।

इस दौरान जुम्मा सरपंच, जुहरू एमपीएस, मुहर खान, हाजी मोज खान, सुबाना, जहाज खान सहित गांव के अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

घासोली में ग्रामीणों के साथ साइबर अपराधों से बचाव को लेकर चर्चा करतीं पूर्व बसपा प्रत्याशी सिमरत कौर।

Post a Comment

Previous Post Next Post