मुंडावर। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में हाल ही में सहायक अभियंता (AEN) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने वाले नरेंद्र चौधरी का भाजपा मंडल जाट बहरोड़ के उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने स्वागत किया। इस दौरान यादव ने चौधरी का फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
नरेंद्र चौधरी ने कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्र की जनता के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि विभाग से संबंधित विकास कार्यों, सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव सहित जनहित के कार्यों में तत्परता से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
स्वागत कार्यक्रम के बाद भीमराज यादव पंचायत समिति मुंडावर के प्रधान पति महेश गुप्ता के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने महेश गुप्ता को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
