खैरथल-तिजारा, 20 अगस्त। डांगावास हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को खैरथल-तिजारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में एससी समाज के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। मुण्डावर, तिजारा, हरसौली, किशनगढ़बास, टपूकड़ा, कोटकासिम, ततारपुर और खैरथल सहित कई क्षेत्रों से समाज के प्रतिनिधि एवं कर्मठ सदस्य पहुंचे।
इस दौरान डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी शाखा खैरथल के अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध ने सभी उपस्थित साथियों का आभार जताते हुए कहा कि समाज की एकजुटता न्याय की लड़ाई को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक साथ पहुंचकर एकता का परिचय दिया है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं न्याय से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह एकजुट रहने की अपील की।

इस मौके पर नंदराम मुण्डावर, नेमीचंद गोलहेड़ा-मूनपुर, मुरारीलाल तिजारा, बुधराम जाटव, भीमसिंह आर्य, नानगराम नांगल संतोकड़ा, श्यामलाल, मायादेवी, राजकपूर सारवान, रघुवीर मास्टर, वीरसिंह धानका, रमेश शायर, शोभाराम, बनवारीलाल आर्य, मदनलाल रसगण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।