Top News

खैरथल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जिला कलेक्टर से जांच की मांग

खैरथल, 6 अगस्त। खैरथल कस्बे में रेलवे फाटक संख्या 92 के निकट स्थित सरकारी भूमि (खसरा संख्या 682) पर अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को एक शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। साथ ही, भूमि पर स्थित वर्षों पुराने पीपल के पेड़ को भी काटे जाने का आरोप लगाया गया है। 

शिकायत में प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कराने, सरकारी भूमि की पैमाइश करवाने, अवैध अतिक्रमण व प्लॉटिंग पर रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत के साथ संबंधित खसरे का नक्शा भी संलग्न किया गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post