गूगलहेड़ी में जल्द सुचारू होगा पानी, बल्लुवास में स्थायी समाधान का आश्वासन

खैरथल-तिजारा। मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयडावाल द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को पेयजल संकट को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गूगलहेड़ी व बल्लुवास गांव में लंबे समय से चल रही पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।

इस दौरान PHED विभाग के SE के साथ साझा विचार-विमर्श किया गया, जिसमें अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्राम गूगलहेड़ी में दो दिनों के भीतर पेयजल व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा। वहीं ग्राम बल्लुवास में स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि उपलब्ध होते ही त्वरित कार्यवाही की जाएगी

गूगलहेड़ी में चल रहे इस जनआंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने पानी की समस्या को मजबूती से उठाया। इस दौरान समाजसेवी बीना देवी का विशेष योगदान सराहनीय रहा, जिन्होंने ग्रामीणों को संगठित कर प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मजदूर विकास फाउंडेशन ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों गांवों में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post