मुख्यमंत्री आरोग्य पशु योजना एवं मंगला पशु बीमा योजना से लाभान्वित हुए पशुपालक

खैरथल-तिजारा, 5 मई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण एवं पशुपालकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार संचालित ग्राम विकास रथ अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में ग्राम बघेरी कलां निवासी मोहित को मुख्यमंत्री आरोग्य पशु योजना के तहत पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत निःशुल्क पशु बीमा का लाभ प्राप्त हुआ।

मोहित ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा एवं पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण में बड़ी सहायता मिल रही है। निःशुल्क टीकाकरण से पशुओं को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा मिल रही है, वहीं पशु बीमा योजना से आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही हैं

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे राज्य सरकार की पशुपालन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post