मुण्डनवाड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य सहित दो पर दुष्कर्म व धमकी का मुकदमा दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

बहरोड़ थाने में महिला ने लगाए दुष्कर्म व धमकी के आरोप, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज

बहरोड़ क्षेत्र की एक महिला ने विजयसिंह निवासी दहमी बहरोड़ एवं विरेंद्र मास्टर निवासी पलावा, तहसील मुंडावर पर दुष्कर्म, अश्लील हरकतें एवं धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने न्यायालय में परिवाद पेश करते हुए बताया कि आरोपियों ने किराये के मकान में उसके साथ जबरदस्ती की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

परिवाद में उल्लेख किया गया कि महिला पूर्व में बहरोड़ क्षेत्र में किराये से रहती थी, जहां आरोपियों से परिचय हुआ। आरोप है कि 7-8 अप्रैल 2026 की रात विजयसिंह एवं विरेंद्र मास्टर कमरे में आए और महिला के साथ जबरदस्ती कर अशोभनीय हरकतें कीं। विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस थाना बहरोड़ में शिकायत देने का प्रयास किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में धारा 175(3) BNSS के तहत परिवाद प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस थाना बहरोड़ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला धारा 70, 74 एवं 351(3) BNS के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

मामले की जांच अधिकारी आरपीएस सचिन शर्मा को बनाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने