खैरथल-तिजारा , 25 जुलाई 2026: जिले के खैरथल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। NEET 2026 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए समाज के पांच प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, खैरथल तिजारा द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इन मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी अथक मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ विश्वास से न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया है।सम्मान समारोह में शामिल सम्मानित छात्र-छात्राएं:
- पंकज पुत्र श्री रमेश चंद, गांव दांतला
- हर्षिता पुत्री श्री मुकेश कुमार, खैरथल
- हरेन्द्र पुत्र श्री हजारीलाल, सुभाष नगर, खैरथल
- ध्रुव पुत्र श्री मनोज कुमार, सुभाष नगर, खैरथल
- राखी पुत्री श्री संजय कुमार, सुभाष नगर, खैरथल
समारोह की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने की। कार्यक्रम में बच्चों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें मिठाइयां, डायरी, पेन, धम्म सील पटके और अन्य सम्मानित उपहार भेंट किए गए। अभिभावकों की आँखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर गर्व साफ दिखाई दे रहा था। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा, “ये पांच बच्चे समाज की शान हैं। इनकी सफलता साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमारी सोसाइटी भविष्य में भी ऐसे मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करती रहेगी।” समाज के लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाली पीढ़ी भी शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में लगातार नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और समाज बंधुओं को हार्दिक बधाई दी है।
शिक्षा ही असली क्रांति है। मेहनत करने वाले हर विद्यार्थी का भविष्य उज्ज्वल है।
Post a Comment