खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत

खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत
खैरथल-तिजारा, 19 फरवरी। भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से घायल हुए श्रमिकों के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹1.00 लाख प्रति घायल तथा अन्य घायलों को चोट प्रतिवेदन के आधार पर अधिकतम ₹50,000 प्रति घायल की सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान कर स्वीकृत की गई है। यह राशि मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत देय राशि के अतिरिक्त होगी, जिससे पीड़ितों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिल सके।

भिवाड़ी फैक्ट्री अग्निकांड में 7 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की

जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत राशि का भुगतान मुख्यमंत्री सहायता कोष के रिवॉल्विंग फण्ड से किए जाने की भी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

राज्य सरकार द्वारा दुर्घटना के पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने हेतु त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिससे घायलों के उपचार और पुनर्वास में आर्थिक सहयोग मिल सके।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने