विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर दिव्यांगजन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का 20 फरवरी को आयोजन

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर दिव्यांगजन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का 20 फरवरी को आयोजन
खैरथल-तिजारा, 19 फरवरी। विश्व सामाजिक न्याय दिवस (20 फरवरी) के अवसर पर खैरथल-तिजारा जिले में विशेष योग्यजनों की सामाजिक सहभागिता एवं उत्साहवर्धन के उद्देश्य से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11 बजे से राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास, हरसौली रोड, खैरथल में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर के दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे। विभिन्न खेल स्पर्धाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास बढ़ाना, सामाजिक समावेशन को प्रोत्साहित करना तथा खेल भावना का विकास करना है।

जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post