आग सुबह करीब 9:30 बजे लगी और कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री परिसर में फैल गई। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, ₹3-3 लाख सहायता की घोषणा
भजनलाल शर्मा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹3-3 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी भीषण आग से हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक एवं दुखद है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 16, 2026
दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना से खड़ी है। मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3-3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान…
जांच के आदेश
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल और पटाखा सामग्री मौजूद थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
मजदूर संगठनों की मांग
मजदूर विकास फाउंडेशन ने घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है। संगठन ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा की भी अपील की है।

