एलसी-86 पर आरओबी निर्माण के चलते रेलवे लेवल क्रॉसिंग अस्थायी रूप से रहेगा बंद

खैरथल-तिजारा, हटसोली, सोडावास-नूह स्टेट हाईवे-108 पर रेलवे लेवल क्रॉसिंग संख्या-86 पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। प्रस्तावित आरओबी का निर्माण रेलवे की देखरेख में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), खैरथल द्वारा कराया जा रहा है।

आरओबी के रेलवे भाग में पाइलिंग (नींव) का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। पाइलिंग कार्य के दौरान रेलवे सीमा क्षेत्र में भारी मशीनरी के संचालन एवं गहरी खुदाई की आवश्यकता होगी। इसके मद्देनजर निर्माण कार्य के दौरान लेवल क्रॉसिंग संख्या-86 को सड़क यातायात के लिए अस्थायी रूप से पूर्णतः बंद किया जाना आवश्यक है।

निर्माण कार्य के दौरान एलसी-86 को सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए बंद रखने की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था निर्माण कार्य में लगे कार्मिकों के साथ-साथ आमजन एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। आरओबी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लेवल क्रॉसिंग को पुनः यातायात के लिए खोले जाने की प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post