खैरथल-तिजारा: मजदूर विकास फाउंडेशन की सक्रियता से स्कूल मैदान से हटेंगी बिजली लाइनें

खैरथल-तिजारा: मजदूर विकास फाउंडेशन की सक्रियता से स्कूल मैदान से हटेंगी बिजली लाइनें

खैरथल-तिजारा। मजदूर विकास फाउंडेशन की पहल और सक्रिय प्रयासों का असर अब साफ नजर आने लगा है। फाउंडेशन द्वारा उठाए गए मुद्दे पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उलाहेड़ी (मुण्डावर) के खेल मैदान से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटाने/स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। संस्था ने इसे विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए प्रशासन को पत्र प्रेषित किया था।

मौत का साया खेल मैदान पर: उलाहेड़ी स्कूल में बच्चों के बीच गिरा बिजली का तार, बड़ा हादसा टला

इस पर कार्यालय जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा द्वारा अधीक्षण अभियंता, जेवीवीएनएल को पत्र जारी कर नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि खेल मैदान से गुजर रही बिजली लाइनों को तत्काल प्रभाव से हटाने या स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाए।

मजदूर विकास फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार का जोखिम स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के मुद्दों पर उनकी संस्था आगे भी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही विद्यालय परिसर सुरक्षित वातावरण में परिवर्तित होगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post