-->

मौत का साया खेल मैदान पर: उलाहेड़ी स्कूल में बच्चों के बीच गिरा बिजली का तार, बड़ा हादसा टला

बड़ा हादसा होते-होते टला: उलाहेड़ी स्कूल के खेल मैदान में टूटा बिजली का तार, बच्चों की जान पर बनी थी बात
खैरथल-तिजारा, आज सोमवार 09/02/2026 दोपहर करीब 12 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उलाहेड़ी के खेल मैदान में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव के बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन का तार टूटकर मैदान में गिर गया। सौभाग्यवश उस वक्त कोई बच्चा तार की चपेट में नहीं आया, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी।
मौत का साया खेल मैदान पर: उलाहेड़ी स्कूल में बच्चों के बीच गिरा बिजली का तार, बड़ा हादसा टलाबताया गया कि इस खेल मैदान के ऊपर से करीब चार विद्युत लाइनें गुजरती हैं, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। आज तार टूटने की घटना से ग्राम पंचायत उलाहेड़ी मुख्यालय और विद्यालय के कई विद्युत उपकरण जल गए, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है।
मौत का साया खेल मैदान पर: उलाहेड़ी स्कूल में बच्चों के बीच गिरा बिजली का तार, बड़ा हादसा टलाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक शैतान सिंह यादव ने बताया कि पूर्व में कई बार बिजली विभाग से खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटाने या सुरक्षित करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सत्यवीर सिंह यादव (उलाहेड़ी) ने भी घटना पर चिंता जताते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

प्रशासन से मांग:
ग्रामीणों व विद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही सभी विद्युत लाइनों को तत्काल हटाया जाए या भूमिगत किया जाए, ताकि बच्चे बिना भय के खेल सकें और भविष्य में किसी जान-माल की हानि से बचा जा सके। साथ ही, आज हुई क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने की भी मांग की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने