नीट पीजी परीक्षा-2026 के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव ने की बैठक


12 जिलों में 48 परीक्षा केन्द्रों पर 30 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा

जयपुर, 20 अगस्त। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के 12 जिलों में 48 परीक्षा केन्द्रों पर आगामी 30 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा एनबीईएमएस के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात, विद्युत सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नीट पीजी जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा के आयोजन में राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने निर्धारित प्रोटोकॉल एवं एनबीईएमएस के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री  राठौड़ ,आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री बाबूलाल गोयल सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं एनबीईएमएस के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post