उपखंड अधिकारी ने किया जेजेएम योजना कार्यों का निरीक्षण

खैरथल-तिजारा, 7 मई। उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास ने गुरुवार को ग्राम माँचा में जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना के तहत निर्माणाधीन उच्च जलाशय एवं स्वच्छ जलाशय के कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय सीमा के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों  को दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post