खैरथल जिला बचाओ आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन, कई दिग्गज नेता धरने में पहुंचे

खैरथल-तिजारा“खैरथल जिला बचाओ” को लेकर नई मंडी, खैरथल में चल रहे धरना-प्रदर्शन में पूर्व केबिनेट मंत्री भंवर जीतेन्द्र सिंह, राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली , पूर्व मंत्री शकुंतला रावत , विधायक ललित यादव मुण्डावर, विधायक दीपचन्द खैरिया किशनगढ़ बास, जिला अध्यक्ष बलराम यादव , एडवोकेट अखिलेश कौशिक , एडवोकेट रामौतार चौधरी, नगर परिषद खैरथल के नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी , पूर्व प्रधान विनोद कुमारी सांगवान,सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में खैरथल जिले के आमजन पिछले 273 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खैरथल जिला क्षेत्र की पहचान, विकास और जनभावनाओं से जुड़ा विषय है, जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खैरथल-तिजारा जिले के अस्तित्व और सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी आमजन के साथ मिलकर इस संघर्ष को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली।

View Original Content
View Original Content

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने