बालेटा में लूपिन फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 74 मरीजों की जांच

मालाखेड़ा/ उपखंड क्षेत्र के बालेटा कस्बे स्थित पीएचसी में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के सानिध्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अलवर जिले में गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं सुधार के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ।

फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में कुल 74 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनकी बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी एवं एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें निशुल्क की गईं और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।

जांच के दौरान 2 मरीजों को 2D-इको तथा 1 मरीज को बेहतर उपचार हेतु कार्डियोलॉजिस्ट के पास अलवर रेफर किया गया।

शिविर में डॉक्टर करण यादव सहित लूपिन टीम के कार्यकारिणी अधिकारी तुषार झालानी, दीनबंधु पालीवाल, डीईओ विपीन शर्मा, फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह, एएनएम निकिता कुमारी एवं मोबिलाइजर मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं घर-घर तक पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post