जिले में बच्चों के लिए निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट अभियान

खैरथल-तिजारा, 5 मई। राजस्थान में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अभियान निःशुल्क संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों में ब्लॉक स्तर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा है।

जिले ने इस अभियान में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया है। अब तक खैरथल-तिजारा जिले के 1,268 स्कूलों में कुल 8,734 बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। 

संयुक्त निदेशक वीरेंद्र त्यागी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित स्कूल कैंपों में समय पर अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, खैरथल-तिजारा ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा अधिक से अधिक बच्चों को इससे जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post