1 जून से बाम्बोरा में लगेगा कुश्ती एवं कबड्डी का ग्रीष्मकालीन समर कैम्प

खैरथल-तिजारा, 25 मई। जिला खेल अधिकारी कार्यालय, खैरथल-तिजारा द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुश्ती एवं कबड्डी खेल का समर कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प 1 जून 2026 से 10 जून 2026 तक सद्भावना भवन हॉल, बाम्बोरा, किशनगढ़बास में आयोजित होगा।

जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा ने बताया कि कैम्प में कुश्ती एवं कबड्डी खेल में रुचि रखने वाले अधिकतम 14 वर्ष आयु तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ी 31 मई 2026 तक अपना पंजीयन करवाकर कैम्प में सहभागिता सुनिश्चित करें। पंजीयन हेतु प्रशिक्षक भूपेन्द्र कुमार से मोबाइल नम्बर 9610830537 पर संपर्क कर आवेदन फार्म प्राप्त किया जा सकता है।

कैम्प के दौरान दोनों खेलों का प्रशिक्षण प्रतिदिन सांय 5:30 बजे से 6:30 बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल सद्भावना भवन हॉल, बाम्बोरा, किशनगढ़बास रहेगा।

जिला खेल अधिकारी ने अभिभावकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर खेल प्रतिभा को निखारने कि अपील कि।


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post