बहरोड़ में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की बैठक आज, कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर होगी रणनीति तैयार

बहरोड़ भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के समस्त पदाधिकारीगण, जिला कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा एवं अलवर की टीम, प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 26 मई 2026 को शाम 4:30 बजे आयोजित की जाएगी।
यह बैठक कृष्णा मैरिज होम, NH-48, बहरोड़ में आयोजित होगी, जिसमें आगामी 20 जून 2026 को प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विशाल जनसभा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष बहरोड़ अमित कुमार गुजरवास के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है।
सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों से समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
धन्यवाद।
अमित कुमार (गुजरवास)
ब्लॉक अध्यक्ष, भीम आर्मी
विधानसभा क्षेत्र बहरोड़

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post