Top News

किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया की आंख में लगी चोट, कोटकासिम प्रधान डॉ. विनोद सांगवान ने जाना हालचाल

खैरथल-तिजारा। किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया को गिरने के कारण आंख में चोट लग गई। चोट लगने की सूचना मिलने पर कोटकासिम प्रधान डॉ. विनोद सांगवान ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

डॉ. विनोद सांगवान ने विधायक खैरिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की और बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने भी विधायक दीपचंद खैरिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विधायक के स्वास्थ्य को लेकर क्षेत्रवासियों में चिंता के साथ-साथ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post