खैरथल, 10 जुलाई। खैरथल में पहली बार आयोजित होने जा रहे सामूहिक विवाह एवं सामूहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर श्री जाटव समाज संस्थान, खैरथल की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक 11 जुलाई (शनिवार) प्रातः 10:00 बजे अम्बेडकर भवन, जाटव धर्मशाला, खैरथल में आयोजित की जाएगी।
संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बैठक में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले सामूहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक के दौरान समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष रूप से, खैरथल में पहली बार आयोजित होने जा रहे सामूहिक विवाह समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं आयोजन से संबंधित आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
संस्थान की ओर से सभी कार्यकारिणी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई है।
निवेदक:
राजेंद्र रसगोन
अध्यक्ष, श्री जाटव समाज संस्थान, खैरथल

Post a Comment