खैरथल-तिजारा/मुंडावर। माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान ने महात्मा गांधी राजकीय
विद्यालय, मुंडनवाड़ा कलां (मुंडावर) के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से
निलंबित कर दिया है। विभागीय आदेश के अनुसार उनके खिलाफ एक महिला एवं उसकी बेटी के
साथ कथित छेड़छाड़ और लज्जा भंग करने के मामले में पुलिस थाना बहरोड़ में एफआईआर
दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मुण्डनवाड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य सहित दो पर दुष्कर्म व धमकी का मुकदमा दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
आदेश में बताया गया है कि प्रकरण में भारतीय
न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 70(1), 74 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज है। शिक्षा विभाग ने प्रथम दृष्टया इसे
लोकसेवक के आचरण नियमों के उल्लंघन और गंभीर कदाचार मानते हुए विभागीय जांच
प्रारंभ कर दी है।
निलंबन अवधि के दौरान वीरेन्द्र सिंह
यादव का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, चौहटन
(बाड़मेर) निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता
देय होगा। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की तत्काल पालना सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए हैं।