कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही नगर पालिका बर्डोद क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए एक ट्रैक्टर एवं एक टैंकर समर्पित किया गया। नंदराम ओला ने बताया कि इससे पूर्व भी सांसद भूपेंद्र यादव के जन्मदिवस पर एक ट्रैक्टर एवं टैंकर जनसेवा के लिए समर्पित किए जा चुके हैं। इस वर्ष समर्पित किया गया टैंकर जनहित एवं क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए उनके जीवनकाल तक समर्पित रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में बस्तीराम प्रधान बहरोड़, झुतर राम, बब्बू सैनी, लल्लू प्रधान (सैनी समाज), बहादुर चौधरी, रामसिंह चौधरी, रोहितास पहलवान, अमर सिंह हवलदार, इंद्राज ओला, बुधराम पार्षद, कैलाश खाती, कैलाश डीलर, संतराम ओला, प्रमोद वर्मा सहित नगर पालिका बर्डोद के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


