मजदूर विकास फाउंडेशन ने मनोज कुमार को खैरथल शहर अध्यक्ष नियुक्त किया


खैरथल। मजदूर विकास फाउंडेशन ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक जनसेवा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आजीवन सदस्य मनोज कुमार (सदस्य क्रमांक MVF58) को समन्वयक प्रदीप कुमार की अनुशंसा पर खैरथल शहर अध्यक्ष पद पर मानद (Honorary) एवं स्वैच्छिक (Voluntary) रूप से नियुक्त किया है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मनोज कुमार को नियुक्ति-पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फाउंडेशन के संस्थापक ताराचंद खोयड़ावाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज सेवा, श्रमिक हितों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता, जनहित के कार्यों को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज कुमार अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

नवनियुक्त खैरथल शहर अध्यक्ष मनोज कुमार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे फाउंडेशन के संविधान, नियमों एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मनोज कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post