Top News

खैरथल में लाठी-डंडों से मारपीट का मामला दर्ज, 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR

प्रगति न्यूज़ | खैरथल-तिजारा | 10 जुलाई 2026 खैरथल थाना क्षेत्र के नांगल संतोकड़ा गांव में लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मूर्ति देवी पत्नी स्व. नानकराम (72 वर्ष) निवासी नांगल संतोकड़ा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 7 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:20 बजे वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान गांव के विनोद, तारा, अनु, खिल्लू, मामचंद, अमीचंद और दुल्ली सहित अन्य लोग कथित रूप से लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और उनके परिवार पर हमला कर दिया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने परिवादी तथा उसके परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें परिवादी के हाथ तथा पैर में चोटें आईं। वहीं उनकी पत्नी के सिर पर भी लाठी से वार किए जाने का आरोप है। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2) एवं 189(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी भीम सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह समाचार पुलिस में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायालय की प्रक्रिया के अधीन है। आरोपी तब तक निर्दोष माने जाते हैं जब तक न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध नहीं हो जाता।

Post a Comment

Previous Post Next Post