ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला कलक्टर का ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण

खैरथल-तिजारा, 19 अप्रैल। जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने रविवार को जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने नौरंगाबाद तिजारा, घासोली, कोलगांव तथा गंज किशनगढ़ बास में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति सूचारू सप्लाई हेतू पाइपलाइन के अंतिम छोर (टेल एंड) तक पानी पहुंच रहा है या नहीं, इसका विशेष रूप से परीक्षण किया। साथ ही पानी के प्रेशर की भी जांच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने तिजारा एवं किशनगढ़ बास क्षेत्र में घर-घर दिए गए जल कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा की और स्थानीय निवासियों से संवाद कर जलापूर्ति के समय, दबाव एवं नियमितता के बारे में जानकारी ली।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को शत-प्रतिशत स्वच्छ जल सुचारू रूप से उपलब्ध किया जाए तथा कहीं भी पेयजल आपूर्ति में बाधा न आने दी जाए।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अमूल्य जल का दुरुपयोग न करें, पानी को व्यर्थ बहने से रोकें तथा घरों के बाहर अनावश्यक पानी छिड़काव से बचें, ताकि सभी तक पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।
इस दौरान अधीक्षण अभियांता जन स्वास्थ्य एंव अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने