पूर्व विधायक धर्मपाल चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

नीमराना उपखंड के समीप मुंडावर क्षेत्र के गांव जाट बहरोड़ में रविवार को मुंडावर के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव स्वर्गीय धर्मपाल चौधरी की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रवासी समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनके पुत्र एवं मुंडावर के पूर्व विधायक मनजीत चौधरी ने बताया कि पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन गांव में शोक की स्थिति के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने धर्मपाल चौधरी की प्रतिमा के समक्ष नमन कर उनके योगदान को याद किया।

स्वर्गीय धर्मपाल चौधरी मुंडावर से तीन बार विधायक रहे और क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

श्रद्धांजलि सभा में उनकी धर्मपत्नी विमला देवी, बड़े पुत्र अमित चौधरी, पूर्व विधायक मनजीत चौधरी, भाजपा मंडल जाट बहरोड़ के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, भीमराज यादव, श्रवण सिंह शेखावत, सरस डेयरी के अध्यक्ष नितिन सागवान, मुंडावर पंचायत समिति के प्रधान महेश गुप्ता, अध्यापक भूप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post