मजदूर विकास फाउंडेशन की पहल रंग लाई: 2 दिन में सुलझी नरवास की पेयजल समस्या

खैरथल-तिजारा, 19 अप्रैल। नरवास क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान आखिरकार त्वरित कार्रवाई के साथ मात्र दो दिनों में कर दिया गया। इस समस्या को प्रमुखता से उठाने में मजदूर विकास फाउंडेशन की अहम भूमिका रही।

16 अप्रैल को ग्राम पंचायत बीलाहेड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान मजदूर विकास फाउंडेशन के प्रतिनिधि धनीराम ने नरवास क्षेत्र में बाधित पेयजल आपूर्ति की समस्या को जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के समक्ष रखा। इस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) को आवश्यक निर्देश दिए।

निर्देशों के बाद विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए प्रकरण को उपखण्ड कोटकासिम के सहायक अभियंता को भेजा। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में 18 अप्रैल को विशेष अभियान चलाकर मौके पर नया 15 एच.पी. पंपसेट स्थापित किया गया, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था को पुनः सुचारु कर दिया गया।

तेजी से हुई इस कार्रवाई के चलते मात्र दो दिनों में ही समस्या का समाधान हो गया और अब नरवास क्षेत्र में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति बहाल हो चुकी है।

मजदूर विकास फाउंडेशन के प्रतिनिधि धनीराम ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए संस्था निरंतर कार्य करती रहेगी। वहीं, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भी आश्वस्त किया कि आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग सतत प्रयासरत है।

महीने बाद भी नहीं हुई पेयजल व्यवस्था, ग्रामीणों में आक्रोश—मजदूर विकास फाउंडेशन ने उठाई आवाज

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने