मुंडावर में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

मुंडावर। राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में 4 अप्रैल से चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तहत आज छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है।

प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी प्रो. नूरजमां खां ने छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में आत्मरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अनजान स्थानों और व्यक्तियों के संपर्क में आने पर बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य योगेश कुमार शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए आत्मरक्षा के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार रखे।

इस दौरान छात्रा मंजीता और नीशू ने अन्य छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक कौशल सिखाए।

कार्यक्रम में प्रो. पवन कुमार यादव, सीमा, राहुल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post