किशनगढ़बास सीएचसी में अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई, चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस

खैरथल-तिजारा, 7 अप्रैल। जिले के किशनगढ़बास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई व्यवस्था खराब पाई गई, वहीं दवाइयाँ और चिकित्सा उपकरण अस्त-व्यस्त स्थिति में मिले।

निरीक्षण के दौरान केन्द्र में अप्रशिक्षित कर्मचारी कार्यरत थे और प्रभारी चिकित्सक डॉ. अतुल गौड स्वयं अनुपस्थित मिले। इस स्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला कलेक्टर ने डॉ. गौड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि केन्द्र पर स्वच्छता एवं हाइजीन मानकों का पालन नहीं होने से संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है, जिससे मरीजों को असुविधा होती है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसे राजकार्य के प्रति घोर लापरवाही माना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post