किसान चैम्बर मुण्डावर में अखिलेश कौशिक का जन्मदिन नई पहल के साथ मनाया, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

मुण्डावर। किसान चैम्बर मुण्डावर में कांग्रेस नेता अखिलेश कौशिक का जन्मदिन आज एक नई पहल के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच विटामिन की गोलियां वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में किसान नेता अधिवक्ता रामोतार चौधरी ने अखिलेश कौशिक को मुण्डावर क्षेत्र का भावी विधायक बताते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।

इस मौके पर कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने अखिलेश कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post