महंत बालक नाथ योगी का जन्मदिवस सेवा और संकल्प के साथ मनाया गया

सोडावास/मुंडावर: तिजारा विधायक, पूर्व सांसद अलवर एवं बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय (रोहतक) के कुलपति महंत बालक नाथ योगी का जन्मदिवस क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोडावास और मुंडावर क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम महंत शुभनाथ एवं योगेंद्र नाथ के सानिध्य में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने महंत बालक नाथ के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “सेवा ही संकल्प” अभियान के तहत 11 छायादार एवं फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

इस अवसर पर भीमराज यादव (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, जाट बहरोड़), महंत शुभनाथ, अनिल शर्मा (समाजसेवी, सोडावास), रामानंद (अध्यापक), डॉ. सुमित यादव, कैलाश शर्मा, सरवन सिंह चौहान और अमित शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने सामूहिक प्रार्थना करते हुए महंत बालक नाथ योगी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सेवा कार्यों की कामना की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post