राधेश्याम शर्मा बने परशुराम सेना खैरथल शहर के अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर


खैरथल। परशुराम सेना जिला खैरथल-तिजारा द्वारा राधेश्याम शर्मा को खैरथल शहर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राधेश्याम शर्मा, पुत्र श्री मिथलेश शर्मा, वार्ड संख्या 14 पुरानी मंडी, दांतला (खैरथल) के निवासी हैं।

यह नियुक्ति परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा द्वारा की गई है। संगठन की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी समाज हित में सक्रिय योगदान और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सौंपी गई है।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वे समाज के सभी सकारात्मक कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर विभिन्न विप्र संगठनों, स्थानीय प्रबुद्ध जनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

इस अवसर पर समाज में खुशी का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post