राजकीय विद्यालय दरबारपुर में प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित, गांवों में निकाली गई टैक्टर रैली

दरबारपुर (मुंडावर, अलवर):राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरबारपुर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपप्राचार्य दीपक यादव ने बताया कि कक्षा 10 ओर 12 में   श्रेष्ठ परिणाम पर दमन 90 प्रतिशत ,साक्षी 89.8, रितिका 89.6  सहित चिंकी , प्रीति पूनम , अंकिता,प्रियंका ,नीरज ,वंदना को सम्मानित किया गया । इसी अवसर पर भामाशाह सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय को  एक लाख साठ हजार की राशि का सहयोग CSR के तहत KRN हीट एक्स चेंजर  लिमिटेड नीमराना  द्वारा किया गया उसके लिए प्रेरक के रूप में सहयोग करने पर रामफल यादव उपप्राचार्य गादुवास तथा दीपक यादव उपप्राचार्य  को भी ग्रामवासियों ओर  स्कूल द्वारा  सम्मानित किया   |  तथा कंपनी के प्रबंधक श्री संतोष यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ,स्कूल के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर ग्रामवासियों द्वारा प्राचार्य विक्रम सिंह सहित सभी शिक्षकों को सम्मानित किया दरबारपुर निवासी रामकिशन यादव द्वारा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर छात्र दमन को 11000 की राशि भेट कर मान सम्मान किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विक्रम सिंह यादव ने की  जबकि इस अवसर पर वीरसिंह मेहरा सरपंच दरबारपुर सहित  मुंशी राम बोहरा ,  अतरसिंह  सुबे सिंह, देशराज सूबेदार , रामफल  डेलीगेट  , रामकिशन ,रामु पंच सज्जन सिंह, लीलाराम पंच, कर्ण सिंह विद्यालय स्टाफ अभिभावक एवं अन्य ग्रामवासियों सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की। मंच से प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा गांव दरबारपुर, जाट भगोला, अहीर भगोला एवं अजरका में विजयी जुलूस ट्रेक्टर रैली निकाली गई। डीजे और जयघोष के साथ विद्यार्थियों ने गांव-गांव जाकर अपनी उपलब्धियों का संदेश फैलाया, जिससे समस्त ग्रामीण समुदाय में गर्व एवं हर्ष की लहर दौड़ गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जाट भगोला एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अहीर भगोला के स्टाफ एवं ग्रामीणों ने छात्रों पर पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। मंच संचालन श्री दीपक यादव उपप्राचार्य द्वारा किया गया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post