देर रात जिला कलेक्टर का बघाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

खैरथल-तिजारा, 17 अप्रैल। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने देर रात गुरुवार को बघाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, इमरजेंसी, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर कि जांच की। कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड सहित दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दवाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार ही स्टोर किया जाए, ताकि उनकी गुणवत्ता बनी रहे और मरीजों को सुरक्षित उपचार मिल सके।

जिला कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि इमरजेंसी सेवाएं हर समय सक्रिय और सुचारू रहें तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल कर्मचारी को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी रेखा यादव, तहसीलदार कोटकासिम सहित अन्य उपस्थित रहे।

View Original Content

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post