अजरका के निशांत चौधरी ने ऑल इंडिया रैंक 378 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

अजरका। क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब बना जब निशांत चौधरी, पुत्र श्री सुरेंद्र चौधरी ठाकरान, निवासी अजरका ने ऑल इंडिया रैंक 378 प्राप्त कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

निशांत चौधरी का चयन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer) के पद पर हुआ है, जो एक प्रतिष्ठित उपलब्धि मानी जाती है। उनकी इस सफलता से युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर सामाजिक व गणमान्य लोगों ने निशांत चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह जानकारी मीडिया को दिनेश शर्मा द्वारा दी गई।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post