जिले में आधार ऑपरेटर (CELC) के 41 पदों पर भर्ती, 8 मई तक करें आवेदन

खैरथल-तिजारा, 17 अप्रैल। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा जिले के 41 विभिन्न स्थानों पर आधार ऑपरेटर (CELC) पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 08 मई 2026 तक राज-आधार पोर्टल https://aadhaar.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी तथा अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता एवं पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, आवश्यक दस्तावेज़ एवं अन्य जानकारी जिला वेबसाइट https://khairthaltijara.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध कराई गई है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post