खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति की कलेक्टर से मुलाकात, विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग

खैरथल। जिला बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने विधायक दीपचन्द खैरिया के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश से मुलाकात की। गुरुवार को खैरथल-तिजारा जिला मुख्यालय पर हुई इस बैठक में समिति के प्रतिनिधियों ने जिले की विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।

समिति सदस्यों ने बताया कि पिछले कई महीनों से कलेक्टर पद खाली रहने के कारण जिले के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कलेक्टर अतुल प्रकाश से आग्रह किया कि लंबित कार्यों का शीघ्र समाधान कर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।

इस दौरान पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, खैरथल विकास मंच के श्यामलाल शर्मा तथा किसान यूनियन प्रदेश महासचिव दीपक चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post