हनुमान जन्मोत्सव पर विक्रम चौधरी परिवार का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

खैरथल: 
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खैरथल शहर की इस्माइलपुर रोड स्थित रोइसरो हाइट्स परिसर में नगर परिषद खैरथल के नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी (विकी) के परिवार द्वारा भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह सेवा कार्य इस बार उनके नवनिर्मित रोइसरो हाइट्स परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम की शुरुआत विक्रम चौधरी की टीम द्वारा विद्युत विभाग स्थित बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं भोग लगाकर की गई। इसके उपरांत भंडारे का शुभारंभ हुआ, जहां दिनभर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

भंडारे के दौरान विक्रम चौधरी एवं उनकी टीम ने सेवा भाव के साथ आमजन को भोजन कराया। सभी सहयोगियों ने मिलकर पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विक्रम चौधरी ने कहा कि यह भंडारा उनके माता-पिता के आशीर्वाद से हर वर्ष आयोजित होता है। उन्होंने कहा, “हम तो केवल निमित्त मात्र हैं, यह सेवा हमारे आराध्य बालाजी भगवान के नाम से की जा रही है। मेरी कामना है कि परमात्मा सभी क्षेत्रवासियों को स्वस्थ रखें और उनके जीवन में सुख-शांति बनाए रखें।”

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।

उपस्थित गणमान्य:
इस अवसर पर विक्रम चौधरी के पिताजी रोहतास चौधरी (अध्यापक), पूर्व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र चौधरी, रामकरण खटाना, कुलदीप शर्मा, कृष्ण चौधरी, दीपक यादव, तरुण यादव, विक्रम सैनी, गुलशन (गुल्लू) शर्मा, रितिक चौधरी, संजय चौधरी, सुधीर चौधरी, राज यादव, करण चौधरी, बिरजू राजपूत, मंगल सिंह, रवि यादव, प्रिंस चौधरी, समीर चौधरी, अंकित चौधरी, राकेश चौधरी, सत्यम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post