जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने खैरथल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

खैरथल-तिजारा,
2 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार को खैरथल के वार्ड नंबर 1 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों एवं स्टाफ की उपस्थिति की जांच की और शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मिड डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को दिए जा रहे पोषाहार की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित डाइट चार्ट के अनुसार ही पोषाहार उपलब्ध कराया जाए और भोजन बनाने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर अतुल प्रकाश ने विद्यालय में कम नामांकन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post