जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले के विभिन्न कार्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध सर्वप्रथम सेवानिवृत कार्मिकों की संविदा सेवाएं ली जाएंगी। यदि सेवानिवृत कर्मचारी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो कार्यात्मक आवश्यकता के अनुसार होमगार्ड के माध्यम से सेवाएं ली जाएंगी।
इन पदों के अंतर्गत अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक सं.-2, किशनगढ़बास, अपर लोक अभियोजक, भिवाड़ी तथा अपर लोक अभियोजक, मुण्डावर कार्यालयों में एक-एक पद (कुल 3 पद) रिक्त है, जिन पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों हेतु 65 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 28 मार्च 2023 में निर्धारित शर्तों एवं दरों के अनुसार किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जिला कलक्टर कार्यालय, खैरथल-तिजारा से 15 अप्रैल 2026 सायं 6:00 बजे तक कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 16 अप्रैल 2026 सायं 4:00 बजे तक उसी कार्यालय में जमा कराए जा सकेंगे।
