भीम आर्मी राजस्थान में बड़ी नियुक्ति: लक्ष्मीनारायण बने प्रदेश आईटी सेल प्रभारी

जयपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन राजस्थान में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। संगठन ने लक्ष्मीनारायण जी को प्रदेश प्रभारी (आईटी सेल) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यह नियुक्ति बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम की विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र हटवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि लक्ष्मीनारायण जी संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूती देंगे और अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे।

इस नियुक्ति को संगठन के आईटी और सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post