कोकावास की बेटी कोमल चौधरी ने RAS में पाई 698वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

कोकावास। क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब बना जब सुरेंद्र ठेकेदार की सुपुत्री कोमल चौधरी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RAS परीक्षा में 698वीं रैंक हासिल कर राठ क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है।

कोमल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राव वीरेंद्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोडावास से प्राप्त की तथा स्नातक की पढ़ाई प्रज्ञा महिला महाविद्यालय, सोडावास से पूरी की। उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कोमल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर उच्च मुकाम हासिल करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

इस खुशी के मौके पर परिवार सहित भीमराज यादव (उपाध्यक्ष, भाजपा जाट बहरोड़ मंडल), राव वीरेंद्र के निदेशक वीरेंद्र सिंह, अजीत चौधरी, अमित शर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post