ततारपुर रोड पेहल में किसान चैंबर का उद्घाटन, किसानों के लिए नई पहल किसान मजदूरों व असहाय लोगों को मिलेगी सहायता

खैरथल-तिजारा, क्षेत्र के ततारपुर रोड पेहल में 12:00 बजे आज किसान चैंबर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट अखिलेश कौशिक एवं बाल विशिष्ट अतिथि प्रिंस कुमार चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नीमराणा संजय सिंह चौहान, किसान नेता रामौतार चौधरी, सरपंच मुकेश कुमार, उप सरपंच संजय पालीवाल, दीनदयाल खोयड़ावाल (अध्यापक), विक्रम सिंह यादव, मुकेश शर्मा, दलीप जांगिड़, गजेंद्र चौधरी, बजरंग सिंह चौहान, सूरजभान बेनीवाल, रफीक खान, हवासिंह चौधरी, फ़क़ीर चन्द, शेरसिंह, करणसिंह, शिवचरण शर्मा, केदार शर्मा, अमन सैनी, संदीप सिंह, दीपक, नवीन चौधरी, हरकेश शर्मा, जस्सू चौहान, सोमदत्त यादव, जितेंद्र, हनुमान चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समारोह में मजदूर विकास फाउंडेशन एवं प्रगति न्यूज़ के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल का अतिथियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट नवीन चौधरी एवं एडवोकेट हरकेश शर्मा द्वारा किया गया तथा आगे भी कार्यालय का संचालन इनके द्वारा ही किया जाएगा।

इस अवसर पर घोषणा की गई कि किसान चैंबर के माध्यम से किसान एवं मजदूर वर्ग के असहाय लोगों को निःशुल्क विधिक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने किसान चैंबर की स्थापना को क्षेत्र के किसानों और मजदूरों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।






Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post